ईरानी हवाई क्षेत्र बंद होने के चलते भारत वापस लौटा US जा रहा विमान, इंजन भी हुआ क्षतिग्रस्त
दिल्ली से न्यूयॉर्क जा रहे एअर इंडिया के विमान को ईरानी हवाई क्षेत्र बंद होने के चलते वापस लौटना पड़ा व एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उसका इंजन क्षतिग्रस्त हो गया। बकौल रिपोर्ट्स, एयरपोर्ट पर विमान किसी चीज़ से टकरा गया जिससे उसके इंजन को नुकसान पहुंचा है। एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।