ईरान को 72 घंटों में उत्तर कोरिया से मिल सकता है परमाणु हथियार: ट्रंप के पूर्व सलाहकार
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के पूर्व एडवाइज़र जॉन बॉल्टन ने कहा है कि उत्तर कोरिया 72-घंटों में ईरान को परमाणु हथियार भेज सकता है। उन्होंने कहा कि ईरान व उत्तर कोरिया के रिश्तों को नकारा नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा, "इस समय जो चीन-रूस धुरी बनती दिखाई दे रही है, उसमें ईरान और उत्तर कोरिया दो सहयोगी देश हैं।"