ईरान का एलान- ट्रंप के राष्ट्रपति बने रहने तक बंद रहेगा होर्मुज़ स्ट्रेट
ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद गालिबाफ के सलाहकार माजिद शेकरी ने कहा है कि होर्मुज़ स्ट्रेट तब तक बंद रहेगा जब तक डॉनल्ड ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति बने रहेंगे या वह ईरान की मांगों को मान लेंगे। उन्होंने ईरान अब अमेरिका से कैसे निपटेगा के बारे में समझाते हुए कहा, "जीत का रास्ता न तो लड़ाई है और न ही समझौता।"