ईरान के खिलाफ कार्रवाई की स्थिति में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप टॉमहॉक क्रूज़ मिसाइल, JASSM स्टैंडऑफ हथियार, बी-2 और बी-52 बॉम्बर्स, ड्रोन और एआई-आधारित साइबर वॉरफेयर का इस्तेमाल कर सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, संभावित हमला ईरान के सैन्य कमांड, तेल इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल संचार नेटवर्क पर हो सकता है ताकि सरकार की दमन क्षमता कमज़ोर की जा सके।