inshorts

ईरान के चाबहार पोर्ट को लेकर अमेरिकी प्रतिबंध पर भारत ने दी प्रतिक्रिया

अमेरिका द्वारा ईरान के चाबहार बंदरगाह का संचालन करने वाले लोगों पर प्रतिबंध लगाने के फैसले पर भारत ने प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "चाबहार पर अमेरिकी फैसले का हम अध्ययन कर रहे है कि भारत पर इसका कैसे प्रभाव पड़ेगा।" भारत ने 2024 में इस पोर्ट के प्रबंधन की डील की थी।