ईरान की ट्रंप को नई चेतावनी, कहा- अब अनिश्चितता के दौर में नहीं रहेगा तेहरान

ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने अमेरिका को नई चेतावनी देते हुए कहा कि तेहरान अब 'न युद्ध, न शांति' की स्थिति में नहीं रहेगा। उन्होंने कहा, "हमें इस बात की परवाह नहीं है कि अमेरिका बातचीत का रास्ता चुनता है या युद्ध का...अगर वह हमारी सात शर्तें स्वीकार करता है तो समझौते का रास्ता खुला रहेगा।"