ईरान के न्यूक्लियर साइट पर आए भूकंप के तेज़ झटके, सुरक्षा एजेंसियां हुईं अलर्ट

ईरान के नातांज क्षेत्र में न्यूक्लियर साइट के पास शुक्रवार को रिक्टर स्केल पर 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस भूकंप के चलते कई घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। हालांकि, अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।