ईरान की मुद्रा में रिकॉर्ड गिरावट के बाद 8,50,000 रियाल के बराबर हुई $1 की कीमत

ईरान की मुद्रा रियाल अबतक के सबसे निचले स्तर 8,50,000 प्रति डॉलर पर आ गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के ईरान पर दबाव को लेकर फिर से अभियान शुरू करने के आदेश के बाद यह गिरावट आई है। ट्रंप ने ईरान के तेल निर्यात को रोकने और यूएन के प्रतिबंधों को दोबारा लागू करने का आह्वान किया है।