ईरान के साथ जारी सैन्य संघर्ष के चलते इज़रायली PM ने स्थगित की अपने बेटे की शादी
इज़रायल-ईरान में जारी सैन्य संघर्ष के चलते इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने बेटे की शादी स्थगित कर दी है। बकौल रिपोर्ट्स, नेतन्याहू के बेटे एवनेर नेतन्याहू की शादी उनकी पार्टनर अमित यारदेनी से 16 जून को होने वाली थी। इज़रायल में लोगों ने हमास और ईरान संग जारी तनाव को लेकर उनके बेटे की शादी की आलोचना की है।