अमेरिका और ईरान में चल रही वार्ता के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है, "ईरान के साथ हमारे संबंध अधिक पेशेवर और सार्थक परिणाम वाले बन रहे हैं।" उन्होंने कहा, "बातचीत व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ रही है। मैंने अपने प्रतिनिधियों को निर्देश दिया है कि वे जल्दबाज़ी में समझौता न करें...क्योंकि अभी समय हमारे पक्ष में है।"