मिडल ईस्ट में ईरान के हमलों को लेकर खाड़ी देश संयुक्त राष्ट्र (यूएन) पहुंचे हैं। खाड़ी देशों ने बहरीन, जॉर्डन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई पर ईरानी हमलों की निंदा कर तत्काल बहस का अनुरोध किया है और ईरान से हमला रोकने व नागरिकों, बुनियादी ढांचों और पर्यावरण को नुकसान के लिए मुआवज़े की मांग की है।