रॉयटर्स के मुताबिक, ईरान की कड़ी धमकियों और अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले की चेतावनी के बाद अमेरिका ने कतर स्थित अपने प्रमुख सैन्य ठिकाने से अपने कुछ सैनिकों और कर्मियों को वापस बुलाना शुरू कर दिया है। बकौल रॉयटर्स, बढ़ते तनाव, ईरान में जारी विरोध प्रदर्शन और संभावित सैन्य टकराव के बीच यह एहतियाती कदम उठाया गया है।