ईरान तुरंत होर्मुज़ स्ट्रेट खोलेगा और अमेरिका नौसैनिक नाकेबंदी हटाएगा: अमेरिका-ईरान MoU पर पाक
अमेरिका-ईरान के बीच साइन हुए एमओयू पर पाकिस्तान ने प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने X पर कहा, "मैंने मध्यस्थ का काम किया...एमओयू तुरंत लागू होगा...सबसे पहले ईरान होर्मुज़ स्ट्रेट दोबारा खोलेगा और अमेरिका तुरंत नौसैनिक नाकेबंदी हटाएगा।" उन्होंने कहा, "कतर, सऊदी अरब, तुर्किए और मिस्र के शीर्ष नेताओं की...इस समझौते में सकारात्मक भागीदारी की खास सराहना करूंगा।"