मर्चेंट शिप एमटी वैलिएंट रोअर पर तैनात 16 भारतीय नाविक ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की हिरासत में हैं। हिरासत में लिए गए क्रू मेंबर्स में से एक थर्ड इंजीनियर केतन मेहता के परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद मांगी है। ईरानी अधिकारियों ने 6,000 मीट्रिक टन ईंधन की तस्करी का आरोप लगाकर 8 दिसंबर को जहाज़ रोका था।