ईरान ने 168 स्कूली बच्चों के 'कातिल' US अधिकारियों की फोटो की जारी, कहा- तुम्हें ढूंढ निकालेंगे

ईरानी दूतावास ने अमेरिकी नौसेना के 2-अधिकारियों, कमांडर ली आर टेट और लेफ्टिनेंट कमांडर जेफरी ई यॉर्क की फोटो शेयर करके हुए उन्हें मिनाब के स्कूल पर टॉमहॉक मिसाइल हमले का आदेश देने और 168 बच्चों की मौत का आरोप लगाया है। ईरान ने कहा, "हम तुम्हें ढूंढ निकालेंगे।" बकौल रिपोर्ट्स, फिलहाल अधिकारियों की तैनाती USS Spruance युद्धपोत पर है।