ईरान ने अमेरिका के नैविगेशन सिस्टम जीपीएस को अपने सिस्टम से बाहर करने का फैसला किया है। ईरानी संचार मंत्री एहसान चितसाज़ ने कहा है, "हम जीपीएस में आने वाली दिक्कतों के चलते चीन के बीडू जैसे वैकल्पिक नेविगेशन सिस्टम की ओर जा रहे हैं। सरकार ने परिवहन, कृषि और इंटरनेट नेटवर्क को बीडू से जोड़ने की योजना बनाई है।"