ईरान ने इज़रायल के लिए जासूसी करने के आरोप में एक शख्स को फांसी दी है। बकौल रिपोर्ट्स, शख्स पर आरोप था कि उसने ईरानी डेटा केंद्रों व सुरक्षा ठिकानों की जानकारी इकट्ठा कर इज़रायली एजेंट्स को बेची थी। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के मुताबिक, शख्स को इसलिए गिरफ्तार किया गया था क्योंकि उसने यूक्रेनी राष्ट्रपति से मदद की पेशकश की थी।