ईरान ने दी होर्मुज़ स्ट्रेट बंद करने की धमकी, US से कहा- तुम 1 जगह मारोगे, हम दो जगह मारेंगे

अमेरिका के संभावित हमले से पहले ईरान ने कड़ी चेतावनी दी है। प्रेस टीवी के अनुसार, यदि हमला हुआ तो ईरान सबसे पहले होर्मुज़ स्ट्रेट को पूरी तरह बंद कर देगा। साथ ही ईरान ने कहा कि उसके हर एक ठिकाने पर हमले के जवाब में दुश्मन के कम-से-कम दो ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा।