ईरान ने नागरिकों को रेडिएशन से बचाने वाली गोलियां बांटने की खबर को किया खारिज
ईरान ने 'द टाइम्स' की उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है जिसमें दावा किया गया था कि अमेरिका की ओर से ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले की धमकी के बीच देश अपने नागरिकों को रेडिएशन से बचाने वाली आयोडीन की गोलियां बांट रहा है। ईरान ने कहा, "स्वास्थ्य मंत्रालय के नाम से दिया गया बयान झूठा है।"