ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने रविवार को कहा कि ईरान ने परमाणु समझौते को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के पत्र के जवाब में अमेरिका के साथ सीधी बातचीत से इनकार कर दिया है। पेज़ेश्कियान ने कहा, "हम बातचीत से नहीं बचते हैं लेकिन वादों के उल्लंघन के कारण हमारे सामने कुछ मुद्दे हैं। अमेरिका को विश्वसनीयता साबित करनी होगी।"