ईरान ने फीफा वर्ल्ड कप से पहले US पर फुटबॉल टीम के अधिकारियों को वीज़ा न देने का लगाया आरोप
ईरान ने अमेरिका पर फीफा विश्व कप-2026 से पहले फुटबॉल टीम के कई अधिकारियों को वीज़ा देने से इनकार करने का आरोप लगाया है। बकौल रिपोर्ट्स, ईरानी खिलाड़ियों और अधिकांश कोच को अमेरिकी वीज़ा मिल चुका है लेकिन कुछ अधिकारी इंतज़ार कर रहे। अमेरिका में ग्रुप मैच खेलने वाले ईरान ने पहले अपना प्रशिक्षण केंद्र मैक्सिको में स्थानांतरित किया था।