ईरान ने बहरीन और कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला, मार गिराया MQ-9 ड्रोन

होर्मुज़ स्ट्रेट में टैंकरों पर हुए हमलों के बाद ईरान पर अमेरिकी हमलों के जवाब में उसने बहरीन और कुवैत में अमेरिकी सेना के दर्जनों ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से संयुक्त हमला करने का दावा किया है। बकौल ईरान, उसने इन दोनों देशों में अमेरिका के 85 ठिकानों को निशाना बनाया और एक MQ-9 ड्रोन को भी मार गिराया।