ईरान ने भारत आ रहे जहाज़ पर होर्मुज़ स्ट्रेट में किया हमला

ईरान ने भारत आ रहे कतर के जहाज़ अल-रेकय्यात पर होर्मुज़ स्ट्रेट में हमला किया है। कतर ने इसे अंतरराष्ट्रीय नौवहन सुरक्षा और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर अस्वीकार्य हमला बताया। कतर ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून का स्पष्ट उल्लंघन है। कतर ने ईरान से क्षेत्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने वाली सभी गतिविधियां तुरंत बंद करने की मांग की।