एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान भी मिसाइल दागने के लिए तैयार है। तेहरान टाइम्स के अनुसार, ईरान ने अपनी सभी भूमिगत मिसाइल सिटी में लॉन्चर लोड कर लिए हैं और हमला करने को तैयार है। ट्रंप ने धमकी दी थी कि अगर ईरान नया परमाणु समझौता नहीं करता तो उसपर बमबारी होगी।