ईरान ने शेयर की खामेनेई की 14 महीने की पोती की तस्वीरें, अमेरिकी हमले में दोनों की हुई थी मौत
विश्व बाल दिवस पर ईरान ने दिवंगत सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की 14 महीने की पोती ज़हरा गोलपायगानी को श्रद्धांजलि दी। 28 फरवरी को अमेरिका और इज़रायल के संयुक्त हमले में खामेनेई के साथ उनकी पोती की भी मौत हो गई थी। ईरान ने कहा कि सभी मासूम बच्चों की याद हमेशा हमारे दिलों में बनी रहेगी।