ईरान ने शेयर किया उठाकर कूड़ेदान में फेंके जा रहे ट्रंप का मीम
भारत स्थित ईरानी दूतावास ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के मिडटर्म चुनाव में हार के बीच X पर एक मीम शेयर किया है। इस एआई वीडियो में चार लोग ट्रंप को उठाकर उन्हें 'खतरनाक कचरा' लिखे कूड़ेदान में फेंकते दिख रहे हैं। कैप्शन में दूतावास ने लिखा, "अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन 😄।" कई यूज़र ने हंसने वाला इमोजी कमेंट किया।