ईरान ने शुरू किया जवाबी हमला, अमेरिकी बेस को बनाया निशाना
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने गुरुवार को कहा कि उसने एक अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाया। IRGC ने कहा कि यह हमला पोर्ट सिटी बंदर अब्बास के पास गुरुवार सुबह तड़के हुए हवाई हमले के जवाब में किया गया है। इस बीच कुवैत के ऊपर भी मिसाइल और ड्रोन हमले होने की जानकारी सामने आई है।