वॉशिंगटन पोस्ट के अनुसार, ईरान ने अमेरिकी सेना पर हमलों में एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक का इस्तेमाल किया। रिपोर्ट के मुताबिक, स्टारलिंक के दो अनधिकृत इस्तेमाल की जानकारी मिलने पर मस्क नाराज़ हो गए थे। ईरान में स्टारलिंक को संचालन की अनुमति नहीं लेकिन मस्क पहले कह चुके हैं कि यह सेवा वहां सक्रिय है।