ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट पार करने के लिए सुझाया 'बेहद आसान तरीका'
मिडल ईस्ट युद्ध के बीच ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट पार करने का आसान तरीका सुझाया है। ज़िम्बाब्वे स्थित ईरानी दूतावास ने X पर स्ट्रेट की तस्वीर शेयर कर लिखा, "शालीन बनें और पास करें।" गौरतलब है, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने 48-घंटे में स्ट्रेट खोलने की चेतावनी दी जिसपर ईरान ने सख्त प्रतिक्रिया देते हुए गंभीर अंजाम की धमकी दी।