inshorts

ईरान ने हत्याएं रोक दीं, वहां से बहुत अच्छा बयान मिला है: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान हो रही हत्याएं रुक गई हैं। उन्होंने कहा कि अब उनका प्रशासन वेट ऐंड वॉच की नीति अपनाएगा। उन्होंने दावा किया कि वाइट हाउस को ईरान की ओर से एक बहुत अच्छा बयान मिला है लेकिन उन्होंने सैन्य कार्रवाई की संभावना को खारिज नहीं किया।