ईरान पर अमेरिकी हमले की संभावनाओं के बीच हाई अलर्ट पर इज़रायल

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के ईरान पर हमले के संकेत के बाद इज़रायल हाई अलर्ट पर है। ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच ट्रंप ने कहा कि ईरान आज़ादी की ओर बढ़ रहा है और अमेरिका मदद को तैयार है। इससे पहले ईरान के आखिरी शाह के बेटे रज़ा पहलवी ने ट्रंप से हस्तक्षेप की अपील की थी।