ईरान पर इज़रायली हमले में मारा गया 3 दिन का नवजात, ईरान ने कहा- सबसे कम उम्र का शहीद
भारत स्थित ईरानी दूतावास ने ईरान के अरक में एक ग्रामीण घर पर अमेरिकी-इज़रायली हमले में मारे गए 3 दिन के नवजात की तस्वीर शेयर कर लिखा है, "ईरान में सबसे कम उम्र का शहीद।" दूतावास ने लिखा, "3-दिन का मोजतबा अपनी मां की गोद में शहीद हो गया, साथ में उसकी 2-वर्षीय बहन और उनकी दादी भी शहीद हुईं।"