ईरान पर ताज़ा अमेरिकी हमलों के बाद कच्चे तेल में उछाल, $94 के करीब पहुंचा ब्रेंट क्रूड
ईरान पर अमेरिका के ताज़ा सैन्य हमलों के बाद गुरुवार को वैश्विक तेल बाज़ार में उछाल देखने को मिला। ब्रेंट क्रूड की कीमत $94/बैरल के करीब पहुंच गई जबकि WTI क्रूड भी 2% तक चढ़कर $92/बैरल के करीब पहुंच गया। दरअसल, ईरान द्वारा होर्मुज़ स्ट्रेट बंद करने की घोषणा से क्रूड आपूर्ति को लेकर चिंताएं और बढ़ गई हैं।