ईरान में 'हिजाब कानून' को खुली चुनौती, महिलाओं ने बिना स्कार्फ पहने दौड़ में लिया हिस्सा
ईरान में आयोजित 10 किलोमीटर दौड़ में बिना सिर ढके दौड़ती ईरानी महिलाओं के वीडियो वायरल हुए हैं। ईरान में महिलाओं के लिए सार्वजनिक जगहों पर हिजाब पहनना अनिवार्य है। यह घटना महसा अमीनी की पुलिस हिरासत में मौत के 4 साल बाद सामने आई है। महसा को ठीक से हिजाब न पहनने को लेकर हिरासत में लिया गया था।