ईरान में 37वें दिन में पहुंची इंटरनेट बंदी, अब तक के सबसे लंबे देशव्यापी शटडाउन का बना रिकॉर्ड
इंटरनेट पर निगरानी रखने वाली संस्था नेटब्लॉक्स के अनुसार, ईरान में इंटरनेट बंदी ने किसी भी देश में दर्ज अबतक के सबसे लंबे देशव्यापी इंटरनेट शटडाउन का रिकॉर्ड बनाया है जो 864 घंटों के बाद लगातार 37वें दिन में प्रवेश कर गया है। बकौल नेटब्लॉक्स, ईरान में इंटरनेट पर पाबंदियां एक महीने से भी ज़्यादा समय पहले लगाई गई थीं।