ईरान में एक सप्ताह के भीतर 99 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इनमें 3 से कम तीव्रता वाले 72 भूकंप और 3-4 तीव्रता वाले 21 आए हैं। ईरान में भूकंपीय गतिविधियों में अचानक आई तेज़ी ने इज़रायल और अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच देश में परमाणु परीक्षण की अटकलों को हवा दे दी है।