ईरान में बढ़ती आंतरिक अस्थिरता और अमेरिका से तनाव के बीच ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को जल्द देश छोड़ने की सलाह दी है। रिपोर्ट के अनुसार, ईरान में करीब 3,000 भारतीय छात्र मेडिकल, इंजीनियरिंग और फारसी साहित्य की पढ़ाई कर रहे हैं। ईरान की मेडिकल यूनिवर्सिटी और एआई-रोबोटिक्स कोर्स पश्चिम एशिया में काफी प्रतिष्ठित माने जाते हैं।