ईरान में हेलिया फत्ताही नामक 19-वर्षीय गर्भवती की कथित तौर पर उसके माता-पिता ने हत्या कर दी है। बकौल रिपोर्ट्स, हेलिया ने जब अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में परिवार को बताया तो उसके माता-पिता ने उसकी हत्या कर दी। ईरान इंटरनैशनल की रिपोर्ट के अनुसार, हत्या के आरोप में हेलिया के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।