ईरान में फंसे भारतीयों को ज़मीन के रास्ते से सुरक्षित निकाला जाएगा, इन देशों से आएंगे भारत
ईरान ने इज़रायल के साथ युद्ध के बीच भारतीय नागरिकों को ज़मीन के रास्ते से सुरक्षित निकालने के लिए अपनी सीमाएं खोल दी हैं। भारत सरकार ने ईरानी विदेश मंत्रालय से इसके लिए अनुरोध किया था। ईरान में फंसे भारतीयों को उसके देश की सीमा से लगते अर्मेनिया, अफगानिस्तान, अज़रबैज़ान और तुर्कमेनिस्तान से भारत वापस भेजा जाएगा।