ईरान में बेलगाम हुई महंगाई के चलते संसद ने वित्त मंत्री अब्दुल नसीर को किया बर्खास्त
ईरान की संसद ने रविवार को वित्त मंत्री अब्दुल नसीर हिम्मती के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित कर उन्हें बर्खास्त कर दिया। ईरान में बेकाबू होती महंगाई और ईरानी रियाल के दामों में भारी गिरावट के बाद संसद में वित्त मंत्री के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाया गया था। ईरान में 2019 से मुद्रास्फीति की दर सालाना 30% से अधिक रही है।