inshorts

ईरान में मशहूर पॉप सिंगर को पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने को लेकर सुनाई गई सज़ा-ए-मौत

ईरान के सुप्रीम कोर्ट ने मशहूर पॉप सिंगर आमिर तातालू को पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने को लेकर सज़ा-ए-मौैत सुनाई है। एक ईरानी अखबार के अनुसार, तातालू को पहले ईशनिंदा समेत विभिन्न अपराधों के लिए 5 साल जेल की सज़ा सुनाई गई थी जिसके खिलाफ अर्ज़ी को स्वीकार कर सुप्रीम कोर्ट ने तातालू को सज़ा-ए-मौत सुनाई।