ईरानी रियाल अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। पहली बार एक डॉलर की कीमत 30.4 लाख रियाल दर्ज की गई। तेल से होने वाली कमाई में गिरावट और विदेशी मुद्रा ट्रांसफर की मुश्किलों के बीच रियाल कमज़ोर हुआ है। करेंसी एक्सचेंज अलानचंद के मुताबिक, सिर्फ ₹3.07 भी ईरान में लोगों को लखपति बना सकता है।