ईरान में हिजाब समर्थक नेता की बेटी ने अपनी शादी में पहनी स्ट्रैपलेस ड्रेस, वीडियो आया सामने
ईरान में हिजाब समर्थक नेता और सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के सहयोगी अली शमखानी की बेटी का 2024 का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपनी शादी में स्ट्रैपलेस ड्रेस पहनी हुई नज़र आ रही हैं और इस पर विवाद हो गया है। शमखानी और ईरान सरकार पर सख्त हिजाब नियम को लेकर पाखंड का आरोप लग रहा है।