ईरान मुझे मार सकता है: ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने नाटो शिखर सम्मेलन में दावा किया कि ईरान उन्हें मार सकता है। उन्होंने कहा, "मैं उनका नंबर-1 टारगेट हूं।" ट्रंप ने आगे कहा, "ईरान के पुराने नेता मारे जा चुके हैं, उनके बाद आए नेता भी खत्म हो गए और अब जो नए नेता हैं, वे भी शायद ज़्यादा समय तक नहीं टिकेंगे।"