ईरान युद्ध के बाद वैश्विक बाज़ार में सल्फर की कीमतें करीब 70% बढ़ गई हैं। होर्मुज़ संकट और चीन के निर्यात प्रतिबंधों से इसकी सप्लाई प्रभावित हुई है। सल्फर का इस्तेमाल खाद, कॉपर और EV बैटरी बनाने में होता है ऐसे में करीब 52% आयात पर निर्भर भारत में इसकी महंगी सप्लाई इन उद्योगों की उत्पादन लागत बढ़ा सकती है।