ईरान युद्ध को लेकर चीन की मदद की ज़रूरत नहीं, हम दूसरे तरीकों से जंग जीत ही लेंगे: ट्रंप
मंगलवार को वाइट हाउस से चीन के लिए रवाना होते समय अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि वे ईरान युद्ध पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से लंबी बातचीत करेंगे। ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, "मुझे नहीं लगता कि हमें ईरान के मामले में किसी की मदद चाहिए...हम इसे किसी न किसी तरह जीत लेंगे...चाहे शांतिपूर्वक हो...या दूसरे तरीके से।"