ईरान से जुड़े 'अवैध' तेल बिक्री की जानकारी देने वाले को अमेरिका देगा ₹125 करोड़ का इनाम
अमेरिकी विदेश विभाग ने ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) और उससे जुड़े नेटवर्क की तेल खेपों की जानकारी देने पर $15 मिलियन (करीब ₹125 करोड़) तक के इनाम की घोषणा की है। अमेरिका ने IRGC से जुड़े तेल ट्रांसफर, इस्तेमाल किए गए टैंकरों, संबंधित कंपनियों और इसमें शामिल लोगों के बारे में जानकारी मांगी है।