ईरान से निकाले गए 1777 भारतीय, आर्मेनिया और अज़रबैजान के रास्ते किया गया रेस्क्यू: MEA

विदेश मंत्रालय (MEA) ने सोमवार को बताया कि मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने आर्मेनिया और अज़रबैजान के रास्ते ईरान से 1,777 भारतीयों को रेस्क्यू किया। इनमें 345 मछुआरे भी शामिल हैं जो 4 अप्रैल को आर्मेनिया से चेन्नई पहुंचे थे। बकौल MEA, तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने 2 विदेशी नागरिकों को भी वहां से निकालने में सहायता की।

Load More