ईरान में तनाव और विरोध प्रदर्शनों के बीच भारतीयों को लेकर 2 विमान दिल्ली पहुंचे हैं। यात्रियों ने संकट के दौरान सहायता के लिए भारत सरकार का आभार व्यक्त किया है। एक यात्री ने कहा, "जब हम बाहर निकले तो प्रदर्शनकारी कार के सामने आ जाते थे। वे थोड़ी बहुत परेशानी खड़ी करते थे। इंटरनेट नहीं था...हम थोड़े चिंतित थे।"