अमेरिका ने ईरान संग व्यापार करने वाले देशों पर 25% टैरिफ लगाया तो भारत पर भी असर पड़ सकता है। वित्तवर्ष-2025 में भारत ने ईरान को $1.24 बिलियन का सामान निर्यात और $441.9 मिलियन का सामान आयात किया। इन उत्पादों का सबसे बड़ा हिस्सा $512.92 मिलियन जैविक रसायनों का था। अन्य वस्तुओं में फल-मेवे और खट्टे फलों के छिलके थे।